नजीबाबाद में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबियां सौंपते अतिथि।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। ब्लॉक कार्यालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 100 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी। शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ड्वाकरा हॉल में बुधवार को ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, प्रभारी बीडीओ विजय कुमार यादव, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने लाभार्थियों को चाबियां सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.20 लाख रुपए आवास अनुदान और 18300 रुपए श्रमांश शासन की ओर से प्रदान किया जाता है। प्रभारी बीडीओ विजय कुमार यादव ने बताया कि नजीबाबाद ब्लॉक में वर्ष 2020-21 के 798 लाभार्थियों में 663 के आवास निर्मित कराए गए। वर्ष 2021-22 में 171 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण का लक्ष्य है। वित्तीय वर्ष के आवास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, भाजपा नेता जुगनेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।