फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्याें की गुणवत्ता के प्रति रहें गंभीर : सीडीओ

Tue, 20 Jun 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के गांव गूढ़ा में झील क्षेत्र का निरीक्षण करते सीडीओ पूर्ण बोरा।
विज्ञापन
- रामपुर चाठा और गूढ़ा पंचायत के विकास कार्याें का सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो-19एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/भागूवाला। सीडीओ पूर्ण बोरा ने ग्राम पंचायत गूढ़ा और रामपुर चाठा के विकास कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा से कराए जा रहे गूढ़ा झील विकास तथा अन्य कार्याें की गुणवत्ता के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीडीओ ज्योति चौधरी, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के साथ ग्राम पंचायत गूढ़ा और रामपुर चाठा पहुंचकर मनरेगा और ग्राम पंचायत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्याें का निरीक्षण किया। बीडीओ ने गूढ़ा में 80 बीघा में फैली झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के कार्याें की समीक्षा की। झील का पानी रोकने के लिए दीवार आदि बनाने, पंचायत घर से मुख्य मार्ग तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्याें का निरीक्षण कर सीडीओ ने पंचायत सचिव, मनरेगा तकनीकी सहायक को विकास कार्याें की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान पति नरवैल सिंह, पंचायत सेक्रेटरी अतुल भारती, टीए सुशील कुमार, रविचंद्रा ने विकास कार्याें की सीडीओ को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने गूढ़ा से पूर्व सीमांत गांव रामपुर चाठा पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ की उपस्थिति में जल मिशन योजना कार्य प्रगति समीक्षा के साथ इंटरलॉकिंग आदि कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने रामपुर चाठा परिषदीय स्कूल परिसर में बनाए जा रहे आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें