नजीबाबाद में राज्य मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते पूर्व नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी।
- फोटो : NAZIBABAD
योजनाओं के क्रियांवयन के प्रति जागरुक रहें : कपिल देव
नजीबाबाद। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि विकास नीतियों के क्रियांवयन के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी ने अपने आवास पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि का स्वागत किया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की कृषि विकास योजनाओं से किसान और देश समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान-मजदूरों के हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराकर योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए जागरुक रहने की सलाह दी।