फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ और समिति के सचिव को धरने पर बैठाया

विज्ञापन
हल्दौर ब्लॉक में बैठक में बीडीओ व सहकारी गन्ना वकिस समिति सचिव को अपने साथ बैठाकर वार्ता करते भाक - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बीडीओ और समिति के सचिव को धरने पर बैठाया
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक कार्यालय में आयोजित भाकियू भानु की बैठक में बिलाई चीनी मिल की ओर से किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान कराए जाने समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सूचना पर पहुंचे बीडीओ व सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को करीब एक घंटे तक अपने बीच बैठाए रखा।
भारतीय किसान यूनियन भानु की शुक्रवार सुबह जिलाध्यक्ष चौधरी रोहिताश सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई, इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने किसानों का बिलाई चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान कराने, निजी नलकूपों पर विद्युत मीटर हटवाए जाने, जर्जर विद्युत लाइन शीघ्र बदलवाने, निराश्रित पशुओं को शीघ्र पकड़वाने, जंगल में गुलदारों को वन विभाग द्वारा शीघ्र पकड़वाने समेत विभिन्न समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव व सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह को किसानों ने एक घंटे तक अपने बीच बैठाए रखा। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पदाधिकारियों ने उन्हें छोड़ दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा। अध्यक्षता राजपाल सिंह व संचालन नीरज चाहल ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, महिपाल सिंह, नरेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, जिला महासचिव मुस्तकीम, जाकिर हुसैन, चंद्रप्रकाश सिंह, अमित कुमार, अफजाल अंसारी, रईसुद्दीन, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें