फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीबीए के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
छात्र शामिक का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बीबीए के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। सहपाठी छात्रा के संग पैदल जा रहे बीबीए के छात्र शामिक (20) की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कृष्णा कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

शामिक झालू निवासी सरवर का पुत्र था और कृष्णा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था। वह बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी एक सहपाठी के साथ कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में चाय पीनेे के बाद पैदल जा रहा था। इसी बीच हेलमेट लगाए हुए पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में से एक ने शामिक पर गोली चला दी। पहली गोली छात्र के पैरों में मारी, लेकिन निशाना चूक गया, दूसरी गोली शामिक के सीने में लगी। गोली लगने के बाद वह कॉलेज की ओर दौड़ा और कॉलेज के गेट पास पहुंचकर गिर गया। एसपी सिटी डाक्टर प्रवीण रंजन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें