फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: बीबीए छात्र की दिनदहाड़े बाइक सवारों ने गोलियां बरसाकर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Thu, 24 Nov 2022 08:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था मृतक। कॉलेज से चंद कदमों की दूूरी पर हत्याकांड को दिया अंजाम। सहपाठी छात्रा के साथ पैदल जा रहे छात्र पर बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां।
विज्ञापन
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में सहपाठी छात्रा के संग पैदल जा रहे बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉलेज से चंद कदमों की दूरी पर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हत्या किए जाने की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन




बुधवार की दोपहर तीन बजे कृष्णा कॉलेज का छात्र शामिक पुत्र सरवर निवासी झालू सहपाठी छात्रा के साथ कॉलेज से निकला। शामिक और उसकी सहपाठी पास के ही एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के बाद पैदल ही सड़क पर चलने लगे।

कॉलेज से कुछ दूरी पर ही घात लगाए हुए दो बाइक सवार युवक खड़े थे। हेलमेट लगाए हुए एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे शामिक पर गोली बरसा दी। पहली गोली छात्र के पैरो में मारी गई जो निशाने पर नहीं लगी। दूसरी बार की गई फायरिंग में गोली छात्र के सीने में जा लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट में चैंपियन बना मेरठ, मुरादाबाद को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर  किया कब्जा

विज्ञापन

गोली लगते ही कॉलेज की ओर दौड़ा छात्र
गोली लगते ही छात्र कॉलेज की ओर दौड़ा, जो  कॉलेज के गेट पास पहुंचते ही अचेत होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अनिल कुुमार ने जांच पड़ताल की। मौके से एक सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं आस पास के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। चार टीमों का गठन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया गया है।

बीबीए के छात्र को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी है। गोली लगने से छात्र की मौत हो गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।  - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें