बारातघर को बनाया 20 बेड का क्वारंटीन सेंटर
बढ़ापुर। नगर पंचायत ने मोहल्ला नौमी स्थित पंचायत के बारात घर में 20 बिस्तर का कोविड क्वारंटीन सेंटर बनाया है। बढ़ापुर नगर पंचायत के ईओ सेवाराम राजभर के अनुसार नगर पंचायत ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मोहल्ला नौमी स्थित पंचायत के बारात घर में 20 बिस्तर का कोविड क्वारंटीन सेंटर बनाया है जिसमें पंचायत की ओर से बिस्तर, बेड सीट, सैनिटाइजर मशीन, मास्क, भोजन, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। इस कोविड क्वारंटीन सेंटर में कस्बा व क्षेत्र के किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के उसके घर पर परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की जगह नहीं होने पर क्वारंटीन किया जाएगा। ईओ ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर कस्बे के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व अन्य स्थानों पर भी कोविड क्वारंटीन सेंटर बनाए जाएंगे। संवाद