फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट क्षेत्र में 24 दिन बाद खुले बैंक

विज्ञापन
चांदपुर में लॉक डाउन के चलते 23 दिन बाद खुले बैंकों पर ग्राहकों की लगी लाइन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हॉट स्पॉट क्षेत्र में 24 दिन बाद खुले बैंक
विज्ञापन

चांदपुर। चांदपुर में कोरोना संक्रमण के चलते नगर में बैंक 24 दिन बाद खुले। जिस कारण ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।
नगर में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने से प्रशासन ने तीन मई को नगर को पूरी तरह से सील कर दिया था। सील क्षेत्र में आने वाले बैंक भी बंद करा दिए गए थे। बैंक बंद होने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बुधवार को प्रशासन की अनुमति के बाद खुले बाजार के साथ ही बंद बैंकों को भी खोल दिया गया। 24 दिन में बैंक खुलने से ग्राहकों की बैंकों पर लंबी कतार लग गई। पंजाब नेशनल बैँक चांदपुर के महाप्रबंधक बीपी यादव ने बताया कि 24 दिन में बैंक खुलने का ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पता ही नहीं लगा। ग्रामीण क्षेत्र से बैंक खुलने के बारे में पता करने के लिए कई कॉल आईं। उन्होंने बताया कि बुधवार को बैंक खुलने पर व्यापारियों ने रूटिन वर्क के मुकाबले करीब तीन-चार गुना मनी ट्रांसफर कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें