धामपुर की दुर्गा बिहार कालोनी में कोरोना पॉजिटिव निकले बैँक कर्मी के बाहर तैनात पुलिस।
- फोटो : DHAMPUR
बैंककर्मी निकला संक्रमित, दुर्गा विहार कालोनी सील
धामपुर। दुर्गा विहार कालोनी निवासी एक बैंक कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी में बैंक कर्मी के परिजनों का परीक्षण किया और उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कालोनी को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बताया गया कि यह कर्मचारी नगीना एसबीआई में नौकरी करता है और धामपुर की दुर्गा विहार कालोनी में परिवार के साथ रहता है। एसडीएम ने बताया कि नगीना चौक पर नई सराय, नई बस्ती को हॉटस्पॉट बनाया था। जिसे मंगलवार को खत्म कर दिया गया है। तीन दिन पहले कोतवाली का हॉटस्पॉट खत्म कर दिया गया था।