फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने गन्ना समिति प्रांगण में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने गन्ना समिति प्रांगण में दिया धरना
विज्ञापन

स्योहारा। भाकियू ने कैलेंडर में संशोधन तथा संशोधन में दोबारा फर्द मांगने पर्ची न पहुंचने को लेकर स्योहारा गन्ना समिति प्रांगण में धरना दिया।
यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने स्योहारा गन्ना समिति में अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। किसानों का आरोप था कि गन्ने की पर्ची समय से नहीं मिल रहीं हैं। गन्ना सर्वेक्षकों द्वारा सट्टा व कैलेंडर ठीक करने के नाम पर पैसा मांगा जाता है। सट्टा संशोधन के समय दोबारा फर्द मांगी जाती है। किसान नेता चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गन्ने की पर्ची, कलेंडर में संशोधन, सट्टे को ठीक करने के नाम पर दोबारा मांग कर गन्ना किसानों को परेशान किया जाता है। ज्येष्ट गन्ना पर्यवेक्षक वीरेंद्र नाथ, चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह गन्ना समिति विशेष सचिव नरेश कुमार आदि ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन से संतुष्ट होकर किसानों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर केशव त्यागी, आलोक कुमार, हिमांशु, पृथ्वी सिंह, गजराम सिंह, पोखर सिंह, अमित चौधरी, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें