फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में पूरे दिन छाए रहे बदरा, रुक-रुककर हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को बारिश होने से बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

- आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल
- 4.2 एमएम बारिश रविवार को दर्ज की गई
- 18.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
- 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रविवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। रूक-रूककर बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार को चल रही शीतलहर से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। रविवार को 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग आज भी आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जता रहा है।

जिले में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। शीतलहर चलने से लोगों को तेज धूप में भी सर्दी लग रही है। साथ ही सुबह और शाम लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। रविवार को देर रात से रूक-रूककर बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह के समय तेज धूप निकल गई। मगर, घने काले बादल छाने से सूर्यदेव बादलों की ओट में छिप गए। हल्की बारिश होने से गेंहू, गन्ना, सरसों की फसल को भी काफी फायदा हो रहा है। उधर, नींदडू में वर्षा से रास्तों पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों को परेशानी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शीतलहर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। रविवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शीतलहर भी चलेगी। इससे मौसम सर्द रहेगा।

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
28 जनवरी- 13.4- 4.2
29 जनवरी- 20.4- 4.8
30 जनवरी- 22- 5.2
31 जनवरी- 22.2- 6.4
01 फरवरी- 17.6- 11.2
02 फरवरी- 19- 6.2
03 फरवरी- 18.6- 5.4
04 फरवरी- 18.2- 5
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें