अंडर 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता पर सिद्धि का कब्जा
बिजनौर। बैडमिंटन खिलाड़ी सिद्धि राठी ने गर्ल्स अंडर 15 में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में सिद्धि राठी ने भी हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिद्धि ने फाइनल में हापुड़ की काजल पंवार को हराकर खिताब अपने नाम किया। काजल इससे पहले आगरा में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल व गोरखपुर में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत चुकी है। सिद्धि गांव दरगोपुर नंगली निवासी धीर सिंह की बेटी है। सिद्धि राठी का सपना ओलंपिक में खेलकर देश के लिए मेडल जीतने का है। सिद्धि ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल से खेल के टिप्स लेती है।