बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक कंप्यूटर साइंस विभाग का परीक्षाफल घोषित हुआ। बीटेक द्वितीय वर्ष की आयुषी अग्रवाल ने 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, अनुभा राजपूत ने 78.9 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और वंशिका राजपूत ने 78.5 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीटेक तृतीय वर्ष में महिमा ने 82.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, दीपाली चौधरी ने 81.9 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, निकिता अग्रवाल ने 81.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, बीटेक चतुर्थ वर्ष में जुबेरिया ने 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, रूपाली राजपूत ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व अंशिका गोयल ने 88.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वीरा सोसाइटी के सचिव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा, पूर्व विधायक रुचि वीरा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।