फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान
विज्ञापन

धामपुर। संचारी रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए उपजिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को कई विभागों के अधिकारियों की संयुक्त तौर पर बैठक ली। निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक से 31 अक्तूबर तक प्रत्येक गांव शहर में संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी अधिकारियों के समर्पण होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इस दौरान हमें लोगों को अवगत कराना है कि रोगों से निपटने के लिए वे अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। गंदगी न होने दें। इन दिन मलेरिया और डेंगू बीमारी के फैलने की आशंका बनी रहती है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि सर्दी के साथ बुखार आना, सिर में दर्द होना मलेरिया के लक्षण हैं, जबकि अचानक तेजी से सिर दर्द, बुखार आना, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना, उल्टी आना डेंगू के लक्षण हैं। बीमारी से निपटने के लिए हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। बैठक में राहुल कुमार, अंकित कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस कोहली, हेमलता सैनी, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें