नजीबाबाद के बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में थर्मल स्क्रीनिंग करतीं खुशी चेरिटेबल ट्रस्ट की ट?
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने ग्राम पंचायत मोटा ढाक क्षेत्र में रह रही बोक्सा जनजाति के परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग की। खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. एके शर्मा और राजीव शर्मा के नेतृत्व में पहुुुंची टीम ने गांव चतरूवाला, चौहड़ खाता सहित बोक्स जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। टीम ने सभी परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही ट्रस्ट के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की सलाह दी।