फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छापा मारने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला

Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/चंदक। छापा पारने के लिए पहुंची टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। बंधक बनाते हुए टीम के साथ मारपीट की गई। विभाग ने वन अधिनियम की धाराओं में एक सभासद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस को भी मामले की तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटनाक्रम में सभासद संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक से गिरने पर घायल हुआ है।
विज्ञापन

वन रक्षक परशुराम की ओर से वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा गया कि मंडावर में सागौन की लकड़ी को एक वाहन में भरकर कहीं ले जाने की सूचना मिली। जिस पर रेंजर महेश गौतम अपनी टीम के साथ मंडावर स्थित एक बाग में पहुंचे। वन विभाग में दर्ज केस में कहा कि इरशाद निवासी मंडावर अपने साथियों के साथ ट्रक में सागौन की लकड़ी भरवा रहा था, उनकी गाड़ी की लाइट पड़ते ही इरशाद बाइक से भागने लगा। भागते हुए कीचड़ में बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। आरोप है कि उसने सागौन की लकड़ी को गायब करने के लिए अपने साथियों से हमला कराया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही सागौन की कीमती लकड़ी को गायब कर दिया।
उधर पुलिस को दी तहरीर में वन रक्षक ने आरोप लगाया कि मौके से भागते हुए लोगों ने शोर मचाया कि वन विभाग वाले आ गए हैं, इन्हें मारो। तभी लाठी डंडे लेकर भीड़ मौके पर पहुंच गई और उन्हें बंधक बनाते हुए हमला किया गया। वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर मंडावर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस वन विभाग की टीम को भीड़ से निकालकर थाने ले आई।
विज्ञापन

सूत्रों का दावा है कि कुछ युवकों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया। सीओ सिटी अनिल कुमार भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। बता दें कि आरोपी इरशाद मंडावर नगर पंचायत में सभासद है और चेयरमैन का भी करीबी बताया जाता है। इसके खिलाफ लकड़ी चोरी, लकड़ी कटान से संबंधित कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।


वर्जन : सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, वहां लकड़ी से लदा कोई वाहन नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों का कस्बे के लोगों ने घेराव कर रखा था। जिन्हें वहां से निकालकर थाने भिजवाया गया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभासद ने जिस जगह गाड़ी से टक्कर मारने का आरोप लगाया है, वहां गाड़ी पहुंच ही नहीं सकती। 9 संजय कुमार, थाना प्रभारी मंडावर
- वन क्षेत्र से सागौन की लकड़ी चोरी कर लाने की सूचना मिली थी। जिस पर बिजनौर रेंजर के नेतृत्व में टीम भेजी गई। वहीं आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट की। विभागीय केस दर्ज कर आपराधिक केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। मुख्य आरोपी भागते हुए घायल हो गया था। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। - ज्ञान सिंह, एसडीओ, वन विभाग बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें