फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चेयरमैन अब्दुल मन्नान और भाइयों पर हमला

Tue, 23 Apr 2024 05:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, किरतपुर। चेयरमैन अब्दुल मन्नान व उनके भाइयों पर जानलेवा हमले के मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को चेयरमैन अब्दुल मन्नान व उनके भाई शादान पर दोपहर में जौहर की नमाज पढ़ने के लिए मोहल्ले में स्थित मस्जिद में गए थे। मस्जिद के पैसों के हिसाब को लेकर हैदर व सौबान, मस्जिद के मौअज्जन, इमाम व मुतवल्ली से विवाद हो गया। चेयरमैन ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो सौबान व हैदर ने चेयरमैन और उनके भाई शादान से भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
नमाजियों ने उन दोनों को मस्जिद से बाहर निकाला। आरोप है कि इसके बाद हैदर व सौबान ने सोनू व अन्य के साथ चाकू व तमंचे लेकर चेयरमैन अब्दुल मन्नान के घर में घुस गए। जहां इन्होंने शादान और पूर्व चेयरपर्सन रुबीना घायल हो गई। बाद में आरोपियों ने छतों पर चढ़कर पथराव किया। चेयरमैन अब्दुल मन्नान की बहन रिजवाना एडवोकेट द्वारा सोनू, हैदर, सौबान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें