फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में एटीएस की छापामारी, पांच को हिरासत लिया

Mon, 08 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने का शक
विज्ञापन

- एक मस्जिद के पेश इमाम समेत पांच लोगों से की जा रही है पूछताछ
- संदिग्धों के बैंक खातों को भी खंगाल रही एटीएस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एटीएस ने जिले में तीन जगहों पर छापामारी की। एटीएस की टीम ने चांदपुर से एक मस्जिद के पेश इमाम समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से तार जुड़े होने के शक में इन्हें पकड़ा गया है। जांच और पूछताछ के आधार पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। टीम ने इनके बैंक खातों को भी खंगाला है।
एटीएस की मुरादाबाद यूनिट की टीम ने भागूवाला से हकीम आरिफ, शाकिर और नाजिम को हिरासत में लिया है। जिनसे मंडावली थाने में एटीएस ने गहनता से पूछताछ की। बताया जा रहा है इनके बैंक खातों को भी खंगाला गया है। बिजनौर के जुलाहान निवासी फैजान को हिरासत में लिया गया। चांदपुर से एमएम इंटर कॉलेज में स्थित मस्जिद के पेश इमाम जमीर अहमद को एटीएस ने हिरासत में लिया, जो मदरसे में शिक्षक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि साल 2020 के फरवरी माह में पीएफआई के चार सदस्यों की गिरफ्तारी हुई थी। उसमें भागूवाला का हकीम आरिफ भी जेल गया था। आरिफ पर सीएए के विरोध की आड़ में हुए बवाल में भड़काऊ सामग्री बांटने के आरोप लगा था। बिजनौर शहर से हिरासत में लिए गए फैजान का भाई भी पीएफआई से जुड़़ा हुआ था। उसके पास से पीएफआई की भड़काऊ प्रचार सामग्री बरामद की गई थी, उस वक्त उसे जेल भेजा गया था। अब हिरासत में लिए गए पांच लोगों पर पीएफआई से जुड़े होने का शक है। एटीएस पूछताछ में यह साफ करना चाहती है कि वे इस प्रतिबंधित संगठन के सक्रिय सदस्य हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें