फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट अरुण ने जर्मनी में जीते दो गोल्ड मेडल

विज्ञापन
जर्मन में वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल जीतने वाला बिजनौर का खिलाड़ी ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एथलीट अरुण ने जर्मनी में जीते दो गोल्ड मेडल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के युवा खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। देश में ही बल्कि विदेशों में खेल बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं। जिले के अरुण कुमार ने जर्मनी के बर्लिन में आयोजित 17वीं वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में इंडियन रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने दो गोल्ड मेडल जीते।
विज्ञापन

जर्मनी के बर्लिन में 13 जुलाई से 16 जुलाई तक 17वीं वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें बिजनौर के गांव रसूलपुर आबाद निवासी अरुण कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने इंडियन रेलवे की ओर से प्रतिभाग किया। अरुण ने 10 किलोमीटर व्यक्तिगत क्रॉस कंट्री स्पर्धा में सारे देशों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जबकि दूसरा गोल्ड मेडल टीम स्पर्धा में जीता। टीम स्पर्धा में एक टीम में पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अरुण कुमार इस समय आरसीएफ पंजाब (कपूरथला) में कार्यरत हैं। अरुण कुमार को रेलवे विभाग में नौकरी करते हुए तीन वर्ष हो चुके हैं। अरुण कुमार पंजाब के पटियाला के एथलेटिक्स कोच सुरेश कुमार सैनी की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। सुरेश कुमार भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच हैं। अरुण कुमार ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर में दौड़ते हुए सफर तय किया। इसके साथ ही जर्मनी से गांव लौटने पर अरुण कुमार भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही अरुण के सम्मान में झालू से लेकर गांव रसूलपुर आबाद तक सम्मान और स्वागत रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें