फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में गन्ने की पैदावार का किया आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में गन्ने की पैदावार का किया आकलन
विज्ञापन

धामपुर। डीएसएम ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मिल के अधिकारियों के साथ शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर गन्ने की पैदावार का आकलन किया। इस दौरान किसानों से भी वार्ता की। उनकी समस्याओं को सुन निदान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीएसएम ग्रुप के सीईओ आनंद पांडेय ने मिल अधिकारियों के साथ क्षेत्र के मोरना गन्ना जोन के गांव सरकथलमाधो, उमरी, ढेला अहीर, नूरपुर जोन के गांव रामपुर विडार और नहटौर जोन के गांव बालापुर क्षेत्र का भ्रमण किया। पैदावार का आकलन किया। इस दौरान रामपुर विडार में गांव के तेजपाल सैनी की ओर से खेतों में तैयार गन्ना नर्सरी का भी अवलोकन किया। बताया गया कि तेजपाल सिंह ने अपने खेत में विभिन्न प्रजातियों की करीब 35 हजार गन्ने की नर्सरी की पौधों को लगा रखा है। इस दौरान चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि अभी खेतों में बरसाती पानी जमा होने के कारण गन्ने की कटाई और छिलाई नहीं हो पाने से चीनी मिल का पेराई सत्र अब 26 अक्तूबर के स्थान पर 28 अक्तूबर से शुरू करने की उम्मीद है। इस मौके पर चीनी मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय, पूर्व अधिशासी उपाध्यक्ष एमआर खान, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान, पद्म सिंह, डा. ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें