नजीबाबाद के पीएनएस स्कूल में इंटर हाउस कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : NAZIBABAD
अशोका हाउस बना कबड्डी चैंपियन
नजीबाबाद। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में आयोजित इंटर हाउस कबड्डी चैंपियनशिप अशोका हाउस ने जीती। पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के प्रबंधक पारसनाथ जैन, एमडी निमिषा जैन ने प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान की उपस्थिति में इंटर स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में चार हाउस ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में अशोका हाउस ने रमन हाउस को 42-13 से पराजित किया। चैंपियनशिप में टैगोर हाउस और ग्रीन हाउस को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला। मुख्यअथिति प्रबंधक पारसनाथ जैन ने विजेता-उपविजेता हाउस को सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यापक कोच रूपेंद्र सिंह, रोहित यादव उपस्थित रहे।