धामपुर विधान सभा क्षेत्र से जीत दर्ज कराने पर विधायक अशोक राणा के शिविर में खुशी जताते पालिकाध्?
- फोटो : DHAMPUR
अशोक राणा बने चौथी बार विधायक
बिजनौर। बिजनौर में चुने गए मौजूदा विधायकों में से अशोक राणा ऐसे विधायक हैं, जो चौथी बार चुनाव जीते हैं। पहली बार वो वर्ष 1991 में स्योहारा विधानसभा से जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। वर्ष 2007 में वे धामपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए। तीसरी बार वर्ष 2017 में अशोक राणा ने भाजपा के टिकट पर विजय श्री हासिल की। इस बार भी धामपुर की विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर वे चौथी बार जीत हासिल कर विधायक बने हैं। जिला के सबसे दमदार विधायकों में गिने जाने वाले अशोक राणा का अपने क्षेत्र में अपने काम की वजह से इतना प्रभाव है कि जनता ने उन्हें चौथी बार विधायक बनाया है।