फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने ढूंढे मोतियाबिंद के 19 हजार मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आशाओं ने ढूंढे मोतियाबिंद के 19 हजार मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। शासन की ओर मोतियाबिंद को खत्म करने के लिए अभियान चलाया गया। जिसके तहत आशाओं ने जिले में सर्वे कर 19 हजार मरीजों को खोजा। जिनमें से 9781 मरीज पूरी तरह से मोतियाबिंद से ग्रसित मिले, जिनका ऑपरेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने खोजे गए मरीजों की जानकारी शासन स्तर को भेज दी है। जल्द ही इन मरीजों का इलाज शुरू होगा।
शासन की ओर से नेत्र ज्योति अभियान चलाया गया, जिसके तहत आशाओं ने गांव-गांव घूमकर 50 साल से ऊपर वालों का डाटा एकत्र किया। उम्रदराज लोगों में देखा कि उनमें कुछ दूरी पर देखने में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। वहीं जिन लोगों को कुछ दूर का देखने में परेशानी हुई। ऐसे 9781 लोगों की लिस्ट तैयार कर आशाओं ने सीएचसी, पीएचसी पर भेजी, जिसके बाद यह लिस्ट जिला स्तर पर वेरीफाई हुई। मोतियाबिंद के मरीजों नाम वेरीफाई होने के बाद सीएमओ कार्यालय से इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है। जल्द ही इन मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। आशाओं ने मोतियाबिंद का डाटा करीब तीन महीने में एकत्र किया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन से एक सप्ताह पहले आशाओं को मिलेगी मरीजों की सूची
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ऑपरेशन से एक सप्ताह पहले जिला मुख्यालय से मरीजों की सूची संबंधित क्षेत्र की आशाओं को भेजे जाएंगे, जिसमें मरीजों के नाम के साथ-साथ उस जगह का नाम भी लिखा होगा, जिस मरीज का मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए तीन अस्पताल बनाए सेंटर
जिले में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए तीन सरकारी अस्पतालों को सेंटर बनाया गया है। जिला अस्पताल, नजीबाबाद सीएचसी और स्योहारा सीएचसी पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे। वहीं दो प्राइवेट अस्पतालों को भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन की अनुमति दी जाएगी।
तीन साल के भीतर होगा सभी मरीजों का इलाज
जिले में मिले सभी मोतियाबिंद के मरीजों का इलाज तीन साल के अंदर होगा। सेंटरों पर तारीख के हिसाब से मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार हो रहा है।
विज्ञापन

सभी ब्लॉकों में सर्वे में खोजे गए मोतियाबिंद के मरीज
ब्लॉक- मोतियाबिंद के मरीजों की संख्या
नहटौर 1130
स्योहारा 881
नजीबाबाद 1914
कोतवाली 696
धामपुर 588
चंदक 1287
किरतपुर 111
हल्दौर 462
कासमपुरगढ़ी 1569
जलीलपुर 801
नूरपुर 342
योग 9781
नोट : स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 हजार मोतियाबिंद के मरीजों का सर्वे हुआ, जिनमें से 9781 लोग पूर्णत: मोतियाबिंद से ग्रसित मिले।
जिलेे में आशाओं ने मोतियाबिंद के 19 हजार मरीजों का सर्वे किया है, उनमें से नौ हजार से ज्यादा का मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। डाटा शासन को भेज दिया गया है। निर्देश आते ही ऑपरेशन कराएं जाएंगे।
- डॉ. राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें