फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जांच का दायरा बढ़ा तो बढ़ गई डेंगू के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में इस साल 40 हुई डेंगू के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

- जिले में सात सालों का टूटा डेंगू के मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड
-यूडीएसपी पोर्टल से मिल रही बाहर इलाज कराने वाले मरीजों की जानकारी
-स्वास्थ्य विभाग कर रहा बुखार से किसी की मौत नहीं होने का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में जांच का दायरा बढ़ा तो डेंगू के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया। जिले में इस साल अब तक डेंगू के 40 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी सभी मरीजों के स्वस्थ होने का दावा कर रहा है। कुछ मरीजों ने मेरठ या अन्य जिलों में इलाज कराया। इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने पर यूडीएसपी पोर्टल से अधिकारियों को सूचना मिली।

संक्रामक रोगों की जानकारी के लिए सरकार ने यूडीएसपी पोर्टल शुरू किया है। डेंगू के सभी मरीजों की सूचना इस पोर्टल पर उपलब्ध है। देशभर में यह पोर्टल काम कर रहा है। अगर बिनजौर का कोई भी मरीज बाहर दूसरे जिले में इलाज कराता है तो डेंगू की पुष्टि होने पर जिले के अधिकारियों को सूचना मिल जाती है। अभी तक केवल जिला अस्पताल में ही डेंगू की जांच की जाती थी। इसकी वजह से डेंगू के मरीजों की संख्या कम रहती थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस साल डेंगू के मरीजों ने पिछले करीब सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में अब सप्ताह में तीन बार हो रहा एलाइजा टेस्ट
मेडिकल अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट पहले सप्ताह में एक दिन होता था। मगर, अब अधिक सैंपल लेने और जांच का दायरा बढ़ने से सप्ताह में करीब तीन बार एलाइजा टेस्ट किया जा रहा है। इससे डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन


सात सालों के डेंगू के आंकड़े
साल मरीज
2017 30
2018 2
2019 22
2020 9
2021 5
2022 27
2023 40
नोट: डेंगू के आंकड़े मलेरिया विभाग से लिए गए हैं। साल 2023 के आंकड़े अब तक हैं।

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को डेंगू के लक्षण वाले सभी मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच का दायरा बढ़ने और सही जांच होने का नतीजा है कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है। करीब सात साल बाद डेंगू के इतने मरीज मिले हैं। ....डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें