फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठंड बढ़ी तो अस्पताल में बढ़ने लगे खुजली के मरीज

Sun, 31 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सर्दी बढ़ने के साथ ही अब त्वचा की समस्या भी बढ़ने लगी है। अभी तक लोग वायरल बुखार से ही जूझ रहे थे। मगर अब त्वचा संबंधी बीमारी भी लोगों को परेशान कर रही हैं। मेडिकल अस्पताल में खुजली, दाने, शुष्क त्वचा के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सर्दियों के दिनों में लोगों को पसीना कम आता है। जिससे त्वचा शुष्क हो जाती है। त्वचा शुष्क होने से खुजली होने लगती है। वहीं बाद में दाने बन जाते हैं। पानी कम पीने से भी त्वचा की समस्या बढ़ रही है। इसके अलावा कुछ लोगों को ऊनी कपड़ों से भी एलर्जी हो रही है। सर्दियों में लोग गर्म कपड़े अधिक पहनते हैं। साथ ही शरीर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। जिसकी वजह से खुजली, दाने, शुष्क त्वचा होने लगती है। मेडिकल अस्पताल के त्वचा विभाग में रोजाना 70 तक मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें ज्यादातर इन समस्याओं के आ रहे हैं। इन दिनों में सोरायसिस बीमारी की समस्या भी बढ़ जाती है।
सर्दियों में त्वचा रोगों से ऐसे करें बचाव
-शरीर को साफ रखें, नियमित रूप से स्नान करें
-साफ कपड़े पहनें
-सूती कपड़ा पहनने के बाद ऊनी कपड़ा पहनें
-पानी का सही मात्रा में सेवन करें
-सर्दियों में मॉश्चराइज का प्रयोग करें
-अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें
सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं। साथ ही पसीना भी नहीं आता। जिसकी वजह से त्वचा संबंधी बीमारी बढ़ रही हैं। ओपीडी में काफी संख्या में त्वचा के रोगी आ रहे हैं। इससे बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। - डॉ. राजीव रस्तोगी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें