नजीबाबाद के आरएन केला इंटर कॉलेज में परवीन को ताज पहनातीं शिक्षिकाएं।
- फोटो : NAZIBABAD
परवीन बनी मिस आरएन केला
नजीबाबाद। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इंटर की छात्राओं को विदाई दी गई।
मुख्य अतिथि प्रबंधक हर्षित अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बाल मंदिर की प्रधानाचार्या मनोज सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रियांशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में परवीन मिस आरएन केला चुनी गई। मुख्य अतिथि ने परवीन को ताज पहनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अंजलि, दीपांशी, कुमकुम, रितिका, दीया, महिमा, प्रीति, काजल, मीनू ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यक्रम में ममता जैन, दीपा, सोनिया खन्ना, प्रगति, बीना त्यागी, सना, प्रिया, रेखा शर्मा आदि का सहयोग रहा।