फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग से जुड़े व्यवसाय के बारे में बताया

विज्ञापन
कृष्णा कॉलेज में कार्यशाला में पेंटिंग करती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पेंटिंग से जुड़े व्यवसाय के बारे में बताया
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के कला विभाग में आर्ट एंड क्राफ्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अनेक सुंदर कलाकृतियां प्रस्तुत कीं।
कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार, साइंस कॉलेज प्राचार्य सीमा शर्मा, लॉ कॉलेज प्राचार्य परवेज अहमद खां एवं विभागाध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अंग्रेजी प्रवक्ता मीनू कोठारी ने वेस्ट मैटीरियल से सुंदर कृतियां बनवाईं। गृह विज्ञान प्रवक्ता नेहा ने कढ़ाई के विभिन्न नमूनों और पॉट पेंटिंग करवाई। हिंदी प्रवक्ता दीपशिखा शर्मा ने स्ट्रा के माध्यम से डॉल डेकोरेट करवाई। प्राचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि इस कला से हम गृह सज्जा के लिए सजावटी सामान तैयार कर सकते हैं तथा अनुपयोगी एवं बेकार वस्तुओं से उपयोगी चीजें बना सकते हैं। उन्होंने साथ ही कला के व्यावसायिक इस्तेमाल के बारे में भी बताया। कार्यशाला का संचालन रुचि सिंह तथा उजमा परवीन ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें