अफजलगढ़ पुलिस की गिरफ्त में कच्ची शराब बनाने के आरोपी व शराब बनाने के उपकरण।
- फोटो : BIJNOR
कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
अफजलगढ़। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मानियावाला के जंगल से गांव जिक्रीवाला निवासी फहीम पुत्र मुन्ने को 57 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ धर दबोचा है। मौके से 1800 लीटर वाहन नष्ट किया जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि दूसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।