फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुकदमा दर्ज कराने की एवज में 15 सौ रुपये लेने वाला गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। मुकदमा दर्ज कराने की एवज में एक महिला से 15 सो रुपए ऐंठने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

कस्बा साहनपुर निवासी महिला का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है, मंगलवार को महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। आरोप है कि पुलिस शिक्षा कार्यालय के पास उसे कस्बा किरतपुर के मोहल्ला मीठा शहीद निवासी शमशाद हुसैन मिला। जिस ने महिला को मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया और 15 सो रुपए ऐंठ लिए। जिसने खुद को वकील बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने अपने पैसे वापस मांगे इस पर आरोपी ने उसे धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कार्यालय में की। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें