फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अरमान हत्याकांड का जल्द खुलासा, दो को किया नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। किशोर को पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जलालाबाद के दो युवकों को हिरासत में लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद किशोर के शव को जलालाबाद पहुंचने पर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहल्ला शेख सराय जलालाबाद के 15 वर्षीय अरमान की जलालाबाद पंचायत घर के निकट मंगलवार की देर शाम पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अरमान के मुंह पर डंडे से वार किए गए थे। तड़पते हुए अरमान को प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अरमान की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अरमान के भाई शहबाज ने जलालाबाद के ही शमशाद और गफ्फार के खिलाफ हत्या की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अरमान की बेरहमी से हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद अरमान का शव जलालाबाद पहुंचने पर परिजनों ने नम आंखों से तकियाबाली कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें