फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कलक्ट्रेट में नवनियुक्त लेखपालाें को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलेभर की सभी तहसीलों में 186 नवनियुक्त लेखपाल की हुई तैनाती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले में 186 लेखपालों की नियुक्ति हुई है। इन सभी बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बिजनौर और चांदपुर तहसील के लेखपालों को महात्मा विदुर सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र दिए गए। नियुक्ति पत्र पाकर लेखपालों के चेहरे खिल गए।

बुधवार को महात्मा विदुर सभागार में लखनऊ में आयोजित लेखपाल नियुक्ति पत्र वितरण के लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ। इसके बाद लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए। बिजनौर तहसील में 21 लेखपालों के नियुक्ति पत्र बने थे, जिनमें से 17 उपस्थित हुए। वहीं चांदपुर तहसील में 36 लेखपालों के नियुक्ति पत्र बनाए गए थे। चांदपुर तहसील के 27 नव नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। लेखपाल यदि अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी, निष्ठापूर्वक और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे तो ग्राम स्तर की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने नवनियुक्त लेखपालों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें