फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर- सीएमओ कार्यालय में 26 एएनएम को दिए गए नियुक्ति पत्र

Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में एएनएम को नियु​क्ति पत्र देते अति​थिगण।
विज्ञापन
-नजीबाबाद और कोतवाली ब्लॉक में हुई सभी एएनएम की तैनाती
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान 26 एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे गए। सभी एएनएम को नजीबाबाद और कोतवाली ब्लॉक में तैनाती दी गई है। नियुक्ति पाकर सभी एएनएम के चेहरेे खिल उठे।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ. विजय कुमार गोयल और भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने किया। बताया गया कि अब तक जिले में 107 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। सभी एएनएम की नियमित तौर पर तैनाती हुई है। वहीं 26 अन्य एएनएम को नियमित नियुक्ति मिल गई है। जिनकी तैनाती नजीबाबाद और कोतवाली ब्लॉक में की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि दोनों ही आकांक्षात्मक ब्लॉक हैं। इन ब्लॉक में काम की अधिक जरूरत है। बिजनौर के दो ब्लॉक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में हैं। इसलिए यहां सुविधाएं बेहतर करने पर जोर है। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करते समय अधिकारियों ने सभी एएनएम के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पीआर नायर, एसीएमओ डॉ. प्रमोद गुप्ता, डीपीएम फारूक अजीज, भाजपा नगर महामंत्री मानव सचदेवा, नगर मीडिया प्रभारी अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें