चयनित शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र
बिजनौर। जिला सूचना विज्ञान केंद्र में राजकीय इंटर कॉलेज के लिए चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रदेश में तीन हजार से अधिक शिक्षकों का राजकीय इंटर कॉलेज में स्नातक वेतन क्रम में चयन हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे। जिले के एनआईसी में सदर विधायक सूचि चौधरी, नहटौर विधायक ओम कुमार, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया जिले को 15 शिक्षक मिले हैं।