सब्सिडी पर यंत्र खरीदने के लिए करें आवेदन
बिजनौर। जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र ने कहा कि ने बताया कि डास्प द्वारा संचालित फसल विविधिकरण परियोजना जनपद में लागू है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे जीरो टिल सीड ड्रिल, सुपर सीडर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, स्ट्रॉ चॉपर, स्ट्रॉ रीपर, रीपर कम बाइंडर, वाटर कैरिंग पाइप व अंडर ग्राउंड पाइप के लक्ष्य मिले हैं। इनमें निर्धारित अनुमन्य सीमा या अधिकतम 50 प्रतिशत तक का अनुदान देय है। इन कृषि यंत्रों पर अभी कम या शून्य आवेदन मिले हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी जोत के किसान खतौनी, खसरा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कृषि विभाग के पंजीकरण, फोटो, ट्रैक्टर की आरसी, मोबाइल नंबर सहित www.updasp.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रपत्रों को आवेदन सहित विकास भवन के यूपी डास्प कार्यालय कमरा नंबर 201 में जमा कर सकते हैं। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। संवाद