फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पास के लिए ऑनलाइन करें आवेदन:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पास के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ई-पास जारी होंगे। विशेष परिस्थितियों में चिकित्सा सेवा प्राप्त करने के लिए ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदनों के सत्यापन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को नामित किया है। स्वीकृत आवेदनों के लिए ई-पास ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इन्हें एसएमएस से उपलब्ध कराए गए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। ई-पास की इलेक्ट्रानिक कॉपी भी मान्य होगी। आवेदन करते समय जीएसटी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए पास भी मान्य होंगे। जनपद की सीमा के भीतर एसडीएम और अंतरजनपदीय ईपास जारी करने के लिए अपर जिलाधिकारी अधिकृत हैं। अगर किसी क्षेत्र में जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं मिल रही है तो वह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 नंबर पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें