प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन
बिजनौर। एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वुडेन हैंडीक्राफ्ट से संबंधित कारीगरों/हस्तशिल्पियों दस दिवसीय प्रशिक्षण व टूलकिट दी जानी है। इसके लिए 30 मई तक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व कारीगर होने का शपथ पत्र अनिवार्य है। चयन होने पर लाभार्थी को दस दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण व टूलकिट दी जाएगी। उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा के अनुसार अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।