फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए 10 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए 10 तक करें आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। राजकीय, स्थानीय निकाय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा-2021-22 (एनएमएमएस) 13 दिसंबर को आयोजित होगी। इसके लिए संबंधित छात्र वेबसाइट 222.entdata.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में सामान्य और पिछड़ी के छात्रों के कक्षा सातवीं में 55 प्रतिशत अंक तथा अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या के अनुसार इस परीक्षा में प्रतिभाग करने के आवेदन नि:शुल्क है। साथ ही कक्षा दसवीं में अध्ययनरत छात्र राज्य स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 222.endata.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों परीक्षाओं में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दस नवंबर है। ये परीक्षाएं 13 दिसंबर को आयोजित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें