आर्थिक सहायता के लिए 15 जून तक करें पोर्टल पर आवेदन
धामपुर। आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री केशव त्यागी ने कहा कि पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर जान गंवाने वाले कार्मिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन की ओर से पोर्टल जारी कर दी है। ऐसे कार्मिकों के परिजन अविलंब ऑनलाइन आवेदन कर दें। केशव त्यागी ने बताया कि कोई छूटना नहीं चाहिए। चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमण से मरने वाले शिक्षामित्रों के परिजनों से कहा है कि शासन के निर्धारित पोर्टल पर 15 जून तक हर हाल में आवेदन कर दें, ताकि उन्हें शासन से निर्धारित आर्थिक सहायता मिल सके। संवाद