शेरकोट थाने में लोगों की बैठक लेते एसओ संजय कुमार पांचाल
- फोटो : DHAMPUR
रविदास जयंती पर शांति व्यवस्था बनाने की अपील
फोटो आठ
धामपुर/शेरकोट। पुलिस की ओर से रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसओ संजय कुमार पांचाल ने कमेटी के लोगों को अवगत कराया कि रविदास जयंती के मौके पर सभी आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए शांति व्यवस्था में योगदान दें। किसी भी गांव में रविदास जयंती के मौके पर नर्तकियों के नृत्य नहीं होंगे। यदि किसी गांव में ऐसा होता मिला तो आयोजकों पर कार्रवाई होगी। शांति व्यवस्था को कायम रखना हम सभी का काम है। किसी तरह से क्षेत्र में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।