फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस के अलावा पैरामेडिकल कोर्स भी होंगे

Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उर्मिला कार्या
विज्ञापन
- शासन से हुई बैठक में पैरामेडिकल कोर्स चलाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

- महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से भेजा जा रहा सुझाव
- पैरामेडिकल कोर्स करने वाले युवाओं को मिल सकेगा फायदा
फोटो..
एक्सक्लूसिव
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने की तैयारी है। शासन की ओर से हुई बैठक में पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने के लिए मेडिकल कॉलेज से सुझाव मांगा गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सुझाव बनाकर भेजा जा रहा है। जिससे कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

सरकार की मंशा है कि सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के साथ-साथ पैरामेडिकल कोर्स भी शुरू किए जाएं। जिसको लेकर शासन की ओर से बीते दिनों एक ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य से पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने के सुझाव मांगे गए थे। जमीन की पर्याप्त उपलब्धता है या नहीं सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अगर मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स शुरू होता है तो छात्रों को बहुत फायदा मिलेगा। क्योंकि काॅलेज में फीस भी कम होगी। अभी तक महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं चलाने की तैयारी है। एमबीबीएस की कक्षाओं के हिसाब से ही भवन तैयार किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन


पैरामेडिकल में होते हैं ये कोर्स
मिली जानकारी के मुताबिक पैरामेडिकल में कई तरह के कोर्स होते हैं। पैरामेडिकल कोर्स में एक्स-रे/ रेडियोलॉजी सहायक, सीटी स्कैन तकनीशियन, डायलिसिस तकनीशियन, एमआरआई तकनीशियन, बीएससी रेडियोलॉजी, बीएससी नर्सिंग, ऑडियोलॉजी और स्पीच थेरेपी में बीएससी, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी में बीएससी आदि कोर्स होते हैं।

मेडिकल कॉलेज में हैं एमबीबीएस की 100 सीट
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में सत्र 2023-24 में एमबीबीएस में 100 सीटों पर प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है। 100 विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की शुरूआत में एमबीबीएस में प्रवेश लेंगे। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चालू होने के बाद मरीजों के इलाज में सुविधा होगी।

वरिष्ठ चिकित्सकों के पदों के लिए जल्द होगा साक्षात्कार
मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ चिकित्सक (वरिष्ठ रेजिडेंट) के 25 पद स्वीकृत हैं। जिनके लिए आवेदन आ गए हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों के पदों के लिए लखनऊ स्तर पर साक्षात्कार होगा। नगरपालिका चुनाव को लेकर लगी अचार सहिंता की वजह से साक्षात्कार में देरी हुई है। वहीं मेडिकल अस्पताल में 30 कनिष्ठ चिकित्सकों (कनिष्ठ रेजिडेंट) ने तैनाती ले ली है।
विज्ञापन

वर्जन::
शासन की ओर से पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने के लिए सुझाव मांगा गया है। कोर्स शुरू करने के लिए हमारी तरफ से सुझाव भेजा रहा है। शासन से निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जा रही है - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें