फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा चौधरी ने किया खादर क्षेत्र का दौरा

Fri, 05 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कटान को देखती भाजपा नेत्री और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडावर में भाजपा नेत्री व पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस  मौके पर गांव वालों की समस्याएं सुनीं। 
विज्ञापन

भाजपा नेत्री अनुराधा चौधरी ने बृहस्पतिवार को खादर क्षेत्र के गांव शीमली, कुंदनपुर व पुखापुर गांव का दौरा किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अबकी बार स्टर्ड ऐसे बने, जिससे गांवों में कटान न हो सके। नदी का पानी गांवों से दूसरी ओर जाए। क्योंकि नदी के कटान से गांव में पानी आ जाता है और फसलें भी बर्बाद हो जाती है।  शिमली के ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में राजीव गांधी योजना में विद्युत लाइन डाली गई थी, जो कि 14 साल बाद भी चालू नहीं पाई है। भाजपा नेत्री ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस लाइन को भी जल्द ही शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रोहित, मोनू, नेत्रपाल, नोबहार सिंह, राम सिंह, जयपाल सिंह व     भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें