फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशिक्षण न दिलाने पर किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत डाइट मेंटर्स द्वारा बच्चों को समुचित प्रशिक्षण प्राप्त न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उनका जवाब-तलब करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीईओ जलीलपुर द्वारा कस्तूरबा गांधी में मिट्टी भराव की समस्या के बारे बताए जाने के दृष्टिगत निर्माण होने वाले तालाब की मिट्टी का उठान कर स्कूल में मिट्टी भराव का कार्य जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत समस्त बीईओ को निर्देश दिए कि वह स्वयं विद्यालय में एकेडमिक भ्रमण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध हो और शिक्षा का स्तर प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छा हो, जिससे सभी बच्चों को निपुण भारत के लक्ष्य से जल्द से जल्द आच्छादित किया जा सके।
कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित अनुश्रवण के लिए गठित जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की। डीएम ने सभी बीईओ को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 20 प्रतिशत से कम है, उन विद्यालयों के अध्यापकों को बुलाकर ब्लाॅकों में बैठक आयोजित कराएं। उन्होंने समस्त एआरपी एवं एसआरजी के कार्यों की समीक्षा करने एवं जनपद के सभी विद्यालयों में अधिक से अधिक भ्रमण करते हुए सपोर्टिव सुपरविजन प्रदान कराने को कहा। इस अवसर पर बीएसए जयकरन यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें