फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जबर सिंह हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। खजूरा जट निवासी किसान जबर सिंह हत्याकांड के एक और आरोपी प्रताप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 30 अक्तूबर की शाम किसान जबर सिंह की उसके तहेरे भाइयों ने जंगल में काम करते समय हत्या कर दी थी। मृतक की मां की ओर से अमरपाल व प्रताप पुत्रगण फूल सिंह, विकास उर्फ मानू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम खजूराजट, बबलू व कपिल निवासीगण फुलसंदा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले में बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरपाल को गांव इलाहाबास-बलदाना वाले रास्ते से दबोच लिया था। शुक्रवार सुबह दूसरे आरोपी प्रताप पुत्र फूल सिंह को भी पकड़ लिया गया। उधर मृतक की मां शकुंतला देवी ने पुलिस अधिक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो अन्य लोगों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्हें भी मुकदमे में शामिल करने की गुहार लगाई है। कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें