- 26 मार्च को घोषित होगा परीक्षा परिणाम
- दो लाख 56 हजार छात्र परीक्षा देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिले में 11 मार्च से 15 मार्च तक होगी। परीक्षा संपन्न होने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 मार्च तक होगा। 26 मार्च को उत्सव के रूप में परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। कक्षा एक के छात्रों की सभी परीक्षाएं मौखिक होंगी।
जनपद के 2119 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इन परिषदीय स्कूलों में दो लाख 56 हजार के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की वार्षिक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली प्रात 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होंगी। जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च और 15 मार्च तक होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा सचिव ने बिजनौर समेत सभी बीएसए को पत्र जारी किया।
11 मार्च से 15 मार्च तक होंगी। साथ ही 20 मार्च तक मूल्यांकन होने के बाद 26 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
-जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।