फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - एएनएम को नहीं मिले नियुक्ति पत्र, जताया रोष

Wed, 22 Feb 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते एएनएम।
विज्ञापन
- जिले की 107 एएनएम को मिलने थे स्थायी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में 107 एएनएम को स्थायी नियुक्ति पत्र मिलने थे। नियुक्ति पत्र लेने के लिए मंगलवार को एएनएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहुंची। यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए नियुक्ति पत्र कार्यक्रम स्थगित कर दिया। जिसके बाद एएनएम ने नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर रोष जताया।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित एएनएम को स्थायी नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। नियुक्ति पत्र लेने के लिए करीब 50 से ज्यादा एएनएम सीएमओ कार्यालय में पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन संविदा कर्मियों का एएनएम के पद पर चयन नहीं हुआ है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में केस दायर कर दिया है। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम पूजा ने बताया कि स्थायी रूप से नियुक्ति होने की वजह से होने से संविदा पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं मोनिका का कहना है कि उन्हें देर शाम नियुक्ति मिलने के मैसेज भेजे गए थे। मगर अब कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उन्हें परेशान होकर वापस जाना पड़ रहा है। इस मौके पर मितलेश, शिखा, संजीता सैनी, अराधना, सूर्या, प्राची, रूकमणी, अर्चना, अलका, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें