फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को लंपी स्किन रोग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
सांगलसोती के कोटसराय में पशुपालकों को रोग के प्रति जागरुक रते पशु चिकित्सक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पशुपालकों को लंपी स्किन रोग के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

मंडावली। पशु चिकित्सकों ने गांव-गांव जाकर पशुपालकों को लंपी स्किन रोग के प्रति जागरूक किया। पशु चिकित्सकों ने कोटसराय में रोग से पीड़ित तीन पशु मिलने पर उनका उपचार किया।
विज्ञापन

भागूवाला पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. कर्मवारी सिंह ने पशु चिकित्सक टीम के साथ गांव कोटसराय में संगोष्ठी आयोजित की। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं में फैलने वाले लंपी स्किन रोग की जानकारी दी। डॉ. कर्मवीर ने पशुओं के बीमार होने, चारा खाने में परेशानी होने, शरीर में गांठों जैसे नरम छाले पड़ने पर पशुपालकों से तुरंत पशु चिकित्सकों को इसकी सूचना देने और पशुओं का उपचार कराने की अपील की। बीमारी के प्रति लापरवाही पशुओं के लिए घातक हो सकती है। डॉ. कर्मवीर सिंह ने पीड़ित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग बांधने की सलाह दी। पशु चिकित्सक टीम ने कोटसराय में लंपी स्किन रोग से पीड़ित तीन पशुओं का उपचार किया और पशुपालकों को कीटनाशक दवाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर समरपाल सिंह, सचिन कुमार, नितिन कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें