फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिता की डांट से गुस्साई किशोरी नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक किमी दूर ग्रामीणों ने किशोरी को बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। पिता की डांट से गुस्साई किशोरी ने नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। किसी तरह ग्रामीणों ने किशोरी को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।

नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी स्योहारा थाना क्षेत्र में ग्राम शिकारपुर के सामने जान देने के लिए नहर में कूद गई। किशोरी को नहर में कूदते समय कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घटना स्थल से लगभग एक किमी दूर किशोरी को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश पाल सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर किशोरी के माता पिता ने डांट फटकार दिया था। इस कारण किशोरी ने गुस्से में आकर नहर में कूद जान देने का प्रयास किया था। किशोरी को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें