06ड्ड धामपुर के गांव नंदगांव में स्थित गौशाला का भ्रमण करते गौरक्षा दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
धामपुर। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के नगराध्यक्ष संयम जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को नंदगांव गांव में गोशाला का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि गोशाला में 68 पशु मिले, लेकिन भरपेट चारा नहीं मिलने से बेहद कमजोर हो गए थे। पशुओं के खाने के लिए जो चारा मौजूद था, वह बासी था। हरे चारे के नाम पर सूखा भूसा खिलाया जा रहा था। पशुओं के लिए पीने के पानी की भी समुुचित व्यवस्था नहीं थी। बताया गया कि गोशाला के रखरखाव की जिम्मेदारी पालिका के ईओ की है, लेकिन पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर फिर से गोशाला का भ्रमण करेंगे। यदि सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा। इस मौके पर आकाश चौहान, शेरकोट नगराध्यक्ष आकाश माहेश्वरी, रिकांशु राजपूत, कृत्यक्ष अग्रवाल आदि रहे।