धामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल पथरिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए 12 नवंबर को मुरादाबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक युवाओं से डॉक्यूमेंट के साथ रोजगार मेले में शामिल शामिल होने की अपील की जा रही है। संवाद