फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव हबीबवाला में हाथी ने हमला कर युवक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। गांव हबीबवाला के जंगल में उत्पात मचा रहे हाथी ने 30 वर्षीय मुर्सलीन को हमला कर मार डाला। मुर्सलीन दुस्साहस दिखाते हुए शांत खड़े हाथी को भगाने गया था। मगर, हाथी क्रोधित हो गया और उस पर हमला कर दिया। फिलहाल, हाथी जंगल में ही खड़ा है। धामपुर-नगीना रेंज के वन विभाग के अधिकारियों की टीम पुलिस के साथ उसकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

तीन सप्ताह से कालागढ़ की हाईडिल कॉलाेनी में उत्पात मचा रहा यह हाथी मंगलवार की रात कालागढ़ और अफजलगढ़ से गुजरता हुआ बुधवार सवेरे धामपुर क्षेत्र के गांव हबीबवाला में पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर धामपुर और नगीना रेंज के वन विभाग के अधिकारियों टीम के साथ मौके पर पहुंची। हाथी दोपहर तक गन्ने के खेत में पेड़ों की छाया में शांत स्वभाव से खड़ा रहा। हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
इसी भीड़ में से गांव बगदाद अंसार निवासी 30 वर्षीय मुर्सलीन पुत्र खुर्शीद अकेला हाथी के पास जाकर उसे डराने का प्रयास करने लगा। इससे क्रोधित हुए हाथी ने पीछा कर उसे दौड़ा लिया और ठोकर मार दी। इससे मुर्सलीन 25-30 फुट दूर जाकर जमीन पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हाथी अपने आप पीछे हट गया।
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह उसे वहां से उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। वन रेंज के क्षेत्राधिकारी गोविंदराम गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद अस्पताल के चिकित्सकों ने मुर्सलीन को मृत घाेषित कर दिया।

अभी भी जंगल में खड़ा है हाथी
मुर्सलीन को मौत के घाट उतारने वाला हाथी अभी भी हबीबवाला के जंगला में ही खड़ा है। घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। वन रेंज के क्षेत्राधिकारी गोविंदराम गंगवार का कहना है कि क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष की यह पहली घटना है। धामपुर और नगीना रेंज की टीम पुलिस के साथ हाथी की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों की भीड़ को हाथी के पास न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें